(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । घर के दरवाजे पर बंधी चार भैंसों को कुछ लोग चोरी कर ले गए। भैंस चोरी होने से पशुपालकों को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित पशुपालकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा निवासी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अक्टूबर की रात उनके घर के दरवाजे पर उसकी तीन भैंसे बंधी थीं। वहीं पास में उसके चाचा के पुत्र रगूदे की भी भैंस बंधी थी। रात में घर के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उनकी चारों भैंसों को खोनकर पिकअप में लादकर चोरी कर ले गए। गांव के कुछ लोगों ने पांच लोगों को भैंसों को पिकअप में लादते हुए देखा है। भैंस चोरी होने से उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित पशु पालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






