(ब्यूरो रिपोर्ट)
Kalpi / jalaun news today । प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम के जनपद आगमन पर कड़ी सुरक्षा के चलते स्थानीय भाजपा नेता तथा कायर्कतार्ओं ने पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान के नेतृत्व में माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया।
शुक्रवार के दिन लखनऊ से पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अपने निधार्रित समय सुबह 11 बजे जैसे ही उनका काफिला दुर्गा मंदिर हाईवे चौराहे में आया उसी समय उनके स्वागत के लिए मौजूद जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामजी राजावत, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, पूर्व सभासद वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाजपेई, नगर अध्यक्ष अमित पांडे, महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौहान, जीतू तिवारी, बबलू सिंह राणा, भारत सिंह यादव, आशीष चतुर्वेदी, धमेंर्द्र सिंह चौहान राजा ढाबा, सुबोध द्विवेदी, हर्षित खन्ना, हर्षित पुरवार, बउआ रावत आकाश द्विवेदी, राजेंद्र साहू, कन्हैया गुप्ता, कन्हैया मिश्रा, राजेंद्र अहिरवार बालाजी आदि लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम के समक्ष अलग-अलग पहुंचकर माल्यापर्ण कर स्वागत किया वहीं पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा की भीड़ को देखकर गदगद हुए उसी समय सर्वाधिक खुश होकर मौजूद भाजपाइयों का एक-एक करके माल्यापर्ण कर स्वागत कर हौसलाफजाई की।

इसके उपरांत उनका काफिला नगर के मोहल्ला रामगंज स्थित भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता के निज निवास में पहुंचकर उनके दुख दर्द को जाना मकान में मौजूद भाजपा नेता ने उनका स्वागत किया पूर्व डिप्टी सीएम ने स्वागत लेने के बाद मौजूद पार्टी के पदाधिकारी तथा कायर्कतार्ओं से उन्होंने अपना प्रेम दर्शाते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोग बड़ी ताकत के साथ लगकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन करने में कोई कोर कसर न छोड़ें मौजूद पार्टी जनों के लोगों से हाथ हिलाते हुए हौसला अफजाई कर उनका अमला उरई मुख्यालय के लिए कूच कर गया उनके आने के पहले दुर्गा मंदिर चौराहे में एसडीम हेमंत पटेल सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर आदि पुलिस बल के साथ उनके अमले के साथ चल करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे इतना ही नहीं दुर्गा मंदिर से लेकर एक भाजपा नेता तथा निकलने वाली सड़कों में पग-पग पर पुलिस जवान तैनात कर सुरक्षा के वक्त इंतजाम किए गए थे।
वी आई पी काफिले के सुरक्षा कर्मियों ने चाय वाले को पीटा
कालपी। शुक्रवार को उस वक्त ओबीसी संघ के लोगों में नाराजगी देखने को मिली जब सोशल मीडिया में एक वीडियो चाय वाले का रोता हुआ वायरल हुआ जिसमे बताया गया है कि वी आई पी ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी कप्तान सिंह ने उस चाय वाले को दुकान बंद न करने पर मारा पीटा है! जब लोगों को पता चला कि यह व्यक्ति स्टेशन के पास चाय बेचता है इसका नाम महेश रायकवार है तो किसी ने कुछ और ही हवा फैला दी जिस पर ओबीसी वर्ग के लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी गई और नाराज लोग ओबीसी संघ के संयोजक से मिले तत्काल एक समिति जांच हेतु बनाई गई और कालपी सीओ देवेंद्र पचौरी से वार्ता हुई जिसको उन्होंने बेहद गंभीरता से लेते हुये जांच करने के उपरांत मारपीट की घटना न होने की बात कही हालांकि निषाद पार्टी के नेताओं ने भी पुलिस कर्मी के इस कार्य की निंदा की है।




