Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने रविवार को हार-जीत की बाजी लगाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 7400 रुपये बरामद किए हैं।
दीपावली का त्योहार आते ही जुआ का खेल शुरु हो जाता है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हार-जीत का खेल शुरु हो गया है। कोतवाली पुलिस ने नगर के कर्बला कब्रिस्तान के पास चल रहे जुआ के फड़ पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने हसीब निवासी कटरा, समेत तीन लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 7400 रुपये के साथ ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




