कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रामायण के प्रसंग सुनाकर किया भाजपा सरकार पर हमला,, कही यह बात

Congress General Secretary Priyanka Gandhi attacked the BJP government by narrating the incident from Ramayana, said this

MP election: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे ही पक्ष और विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुट गयी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उस पर हमला बोला तो वही एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने रामायण के एक प्रसंग को सुना कर भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,

मध्यप्रदेश में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि रामायण की एक कथा आपको मालूम होगी जहां अहिरावण ने चाल चली और भगवान राम तथा लक्ष्मण का अपहरण कर लिया। छल से दोनों को पाताल लोक लेकर गए और फिर हनुमान जी उन्हें लेने पाताल लोक गए। अहिरावण को हराया फिर भगवान राम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए। इसका एक मुख्य संदेश है कि जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है।कांग्रेस महासचिव श्रीमती गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2018 में आपने एक सरकार चुनी और जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया उसी तरह से आपके साथ हुआ है।कुछ बहरूपियों ने छल-कपट करके आप की सरकार का अपहरण किया। आज अगर आप हनुमान जी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो कौन करेगा। उन्होंने क्या कहा सुनिए पूरी बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कही यह बात

Leave a Comment