दीपावली पर्व पर पर सज गए जालौन के बाजार,,,रोशनी से जगमगा रहा नगर

The markets of Jalaun are decorated on the occasion of Diwali, the city is shining with lights.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । दीपावली पर्व को लेकर बाजार में चाइनीज झालरों के अलावा सजावटी मालाएं और अन्य सामान भी नजर आ रहे हैं। दीयों की भी भरमार है। दीपावली के पर्व को लेकर बाजार सज चुका है।
बाजार में भी दुकानदार दीपावली को लेकर विशेष तैयारियां करते हैं। धनतेरस पर बिक्री के लिए इलैक्ट्रिक की दुकानें, बर्तन, सराफा और जनरल स्टोर, सजावटी सामान की दुकानें सामान से भर चुकी हैं। इलैक्ट्रिक झालर, घंटी, फूल, मलाएं, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और पोस्टर आदि की दुकानें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दीपावली का पर्व नजदीक ही है। बाजार में सजी दुकानों को देखकर ग्राहक भी आकर्षित हो रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनने लगती है। बाजार में भीड़ को देखकर दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और उसके बाद बिक्री बढ़ेगी। वह धनतेरस पर ऑर्डर बुक कर रहे हैं। इलैक्ट्रिक आइटम विक्रेता अतुल खन्ना, लोकेंद्र यादव कहते हैं कि दीपावली के पर्व पर लोग टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि बड़े सामान की खरीददारी करते हैं। दुकान पर भरपूर स्टॉक भी है। उम्मीद है कि धनतेरस और उसके बाद बिक्री में इजाफा होगा। बाजार में लाइटों की बिक्र्री के साथ ही साउंड सिस्टम विक्रेता अतुल कुमार कहते हैं कि आइटम बुक हो रहे हैं। इस बार बाजार में काफी रौनक नजर आ रही है।

Leave a Comment