(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । यूपी के जालौन में पहले तो दो लोगों ने साथ बैठकर शराब पी। और जब अंगूरी का नशा चढ़ गया तो इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा व मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कारर्वाई की।
Following my facebook page: uttam pukar news
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार व दिलीप ने पहले तो साथ में बैठकर शराब पी। जब नशा अधिक हो गया तो दोनों आपस में गाली, गलौज करने लगे। एक दूसरे को गाली देने से जब नहीं माने तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कारर्वाई की है।




