(ब्यूरो रिपोर्ट)
Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तगर्त रुपए 2312 करोड़ के व्यय भार से प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभाथिर्यों को प्रतिकात्मक रूप से सब्सिडी राशि का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया गया।
उक्त कायर्क्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पात्र लाभार्थियों को प्रतिकात्मक स्वरूप गैस सिलेण्डर के सब्सिडी राशि का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2016 में ’उज्ज्वला योजना’ का शुभारम्भ किया गया, जिसके अंतर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ। उज्ज्वला योजना ने लोगों के जीवन को बचाया है और उनको एक स्वस्थ राह पर चलने का मार्ग भी दिखाया है। इसी क्रम में आज दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभाथिर्यों को यह लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। धनतेरस के दिन आपके जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतगर्त गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील किया कि जिन लोगों ने गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपने गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण अवश्य करायें, जिससे सभी को निःशुल्क गैस सिलेण्डर का लाभ मिल सके।
जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि जब गांव और शहर आबाद होगा, स्वस्थ एवं संपन्न होगा, तभी हम देश की संपन्नता की तरफ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के अवसर पर आपने लोगों को जो सौगात दी है, इससे उन्होंने अपने संकल्प को दोहराया भी है।
डीएम ने कही यह बात
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभाथिर्यों को 2 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजनान्तगर्त वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में प्रदेश के 54.04 लाख आधार प्रमाणित लाभाथिर्यों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा। प्रथम चरण में माह नवम्बर से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2024 से मार्च 2024 तक लाभाथिर्यों को पूणर्तया निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जनपद के उज्ज्वला के कुल 174374 लाभाथिर्यों में से 38488 आधार प्रमाणित लाभाथिर्यों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा। तदोपरान्त जैसे-जैसे लाभाथिर्यों के आधार प्रमाणित होते जायेगें, उसी क्रम में उन्हें उक्त योजनान्तगर्त आच्छादित करते हुए निःशुल्क सिलेण्डर का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला पूर्तिअधिकारी अनूप तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं लाभाथीर् मौजूद रहे।





