
Jalaun news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में एक कलयुगी मामा ने अपने भांजे की फांवडे से वार कर हत्या कर दी। कदौरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या अभियुक्त को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
औरैया का रहने वाला था युवक
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का रहने वाला सुनील कुमार जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र में स्थित कुआं खेड़ा में अपने मामा के घर पर मटर के बीज लेकर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती देर रात इसका अपने मामा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसी के चलते इसके मामा वीर सिंह ने फावड़े से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया है
चार टीमों का गठन
इस घटनाक्रम के सम्बन्ध में सीओ कालपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों को लगाया गया है उसे जल्द पकड़ लिया जायेगा।





