लखनऊ की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर पहुंचे यमराज,, पढ़िये पूरी खबर

Yamraj reached the streets to improve the traffic system of Lucknow, read full news

Lucknow news today।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह हजरतगंज चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामना यमराज से हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ की यातायात पुलिस और स्कूली बच्चों ने यमराज के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में बिना यातायात नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चला रहे लोगों को यमराज की डांट भी खानी पड़ी और बाद में उन्होंने उसे समझाया कि यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है ।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में यातायात पुलिस और स्कूली बच्चों ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में एक व्यक्ति ने यमराज का रूप धारण करते हुए नियमों का उल्लंघन करके फर्राटा भर रहे लोगों को रोका और उन्हें समझाया कि यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इस अवसर पर वहां पुलिस विभाग के अधिकारी व स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

Leave a Comment