सड़क पर खड़े अवैध वाहनों से बनी रहती है दुर्घटनाओं की आशंका,,लोगों ने की ये मांग

There is a possibility of accidents due to illegal vehicles parked on the road, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे पर वाहनों का अवैध स्टैंड बना हुआ है। फुटपाथ व मुख्य मार्ग पर खड़े होते अवैध वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमानजी के मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर किराए से चलने वाली कारें, ऑटो आदि वाहन खड़े रहते हैं। इसके साथ ही चुर्खी रोड पर लगे वाटर कूलर के बगल में अवैध रूप से किराये वाली कारें खड़ी रहती है। सड़क व फुटपाथ पर चल रहे अवैध स्टैंड से राहगीरों को परेशानी होती है। मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े होने के कारण मंदिर आने जाने वाली महिला भक्तों को दिक्कत होती है। सड़क पर लगे वाहनों के कारण सड़क से निकलने वाले वाहन न दिखने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कमोबेश यही हाल देवगर मुख्य चौराहे व चुर्खी रोड का है। सड़क व फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा होने के कारण राहगीरों को दिक्कत होती है। अगर कोई राहगीर वाहन आदि को हटाने को कह दे तो वाहन चालक लड़ाई करने पर आमादा हो जाते हैं। नगर में चल रहे अवैध स्टैंड से जनता परेशान हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं। नगर के मनीष, रहीस खान, शैलेंद्र, अम्बिका शरण, प्रवीण कुमार आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग व चुर्खी रोड पर खड़े होने वाले वाहनों को बंद कराया जाए जिससे यातायात सुचारू होने के साथ दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment