मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही भाजपा की सरकार : ज्योतिरादित्य सिंधिया

BJP government is being formed in Madhya Pradesh with full majority: Jyotiraditya Scindia

MP news today। मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा के चुनाव के परिणाम आने का बस कुछ ही समय बचा है। कल यहां पर सरकार किस पार्टी की बन रही है यह क्लियर हो जाएगा क्योंकि कल मध्य प्रदेश में मतगणना है। मतगणना से पहले आज भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान हुआ था और यहां पर मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मतगणना से एक दिन पहले भाजपा के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल होने वाली काउंटिंग में पूरा विश्वास है कि भगवान का आशीर्वाद और प्रधानमंत्री की प्रेरणा और गृहमंत्री का निर्देशन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी बस 24 घंटे बाद सब नतीजे सामने होंगे।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment