ओवरलोड के विरुद्ध चले अभियान में 17 वाहन पकड़े गये
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया जिसमें 17 वाहनों को मौरम व गिट्टी ओवरलोड ले जाते पकड़े गये जिन पर कार्यवाही करते हुये 8 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उक्त चेकिंग अभियान की भनक जैसे ही ओवरलोडिंग के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को पता चली तो उनमें हड़कंप मच गया और फिर एक दूसरे को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर ओवरलोड वाहनों को रास्ते में रुकवा दिया गया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर प्रभावी कायर्वाही करने के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम खान अधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक आनंद कुमार ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर जनपद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग बालू/मौरम व गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए 17 वाहनों पर कायर्वाही करते हुए 8.59 रुपए लाख का जुर्माना लगाया गया। जनपद में यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। खान अधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी हाल में मौरम व गिट्टी के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों और अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारर्वाई की जाएगी, इसके प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।





