डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर सुनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद,, जारी किए ये निर्देश

DM and SP jointly attended and listened to the complaints of the complainants in the Sampoorna Samadhan Diwas, issued these instructions

जन शिकायतों को अधिकारी गंभीरता पूर्वक सुन निस्तारण करेंःडीएम

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today ।जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में तहसील माधौगढ़ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 98 शिकायतें प्राप्त है जिसमें से 5 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए।


उन्होंने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतते है तो उनके विरुद्ध सख्त कायर्वाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायतों को मौके पर ही पहुंचकर निस्तारण करें, जिससे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। शिकायतकतार् बृजभान निवासी नावर की प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना से बंचित रहने की शिकायत की, जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निदेर्शित किया कि त्वरित आलेख अंकन कर दिया जाए और आगामी किस्त किसान सम्मन निधि देकर लाभान्वित किया जाए। हरिओम निवासी बंगरा अपने पिताजी का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने पर शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नदीगांव को निदेर्शित किया कि तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निदेर्शित किया कि जन सामान्य की शिकायतों को पारदशीर् ढंग से निस्तारण करें साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें लाभान्वित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी माधौगढ़ शशि भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शमार्, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment