MP election : पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा,, ज्योतरिअदित्य सिंधिया ने कसा दिग्विजयसिंह पर तंज,,कही यह बात

MP election news today: BJP moving towards full majority, Jyotiraditya Scindia took a dig at Digvijay Singh, said this

MP news today। मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही बढ़त के बाद भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह दिग्विजय सिंह की हर एक बद्दुआ को दिल से स्वागत करते हैं उनके मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है । उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में आज मतगणना चल रही है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश में हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती जा रही है। रुझानों के बाद भाजपा में खुशी की लहर है इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की करारा तंज कसा है । उन्होंने कहा कि वह दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत करते हैं और राजा साहब को दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं देता हूं । उन्होंने कहा कि मैं अपने दिल में कभी भी किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं रखता रही बात कांग्रेस की तो कल शाम से ही पोस्टर लग गए थे और लड्डू खरीद लिए गए थे वह चुपचाप सब देख रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता का आशीर्वाद रहा है और जनता ने अपना निर्णय साफ कर दिया है और जो लोग कद की बात कर रहे थे ग्वालियर चंबल संभाग की जनता ने मध्य प्रदेश की जनता ने अपना कद दिखा दिया है।

Leave a Comment