तेलंगाना के डीजीपी को मंहगा पड़ा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को वर्दी में बुके देना,,, निर्वाचन आयोग ने किया सस्पेंड

Telangana DGP found it costly to give bouquet to Congress state president in uniform, Election Commission suspended him

Telangana news today । तेलंगाना में आज आये विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को वर्दी में फूल का गुलदस्ता देना वहाँ के डीजीपी को काफी मंहगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कृत्य को अनुशासन हीनता मानते हुए चुनाव आयोग ने वहाँ के डीजीपी को सस्पेंड कर् दिया है।
उल्लेखनीय है कि आज आये चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने जीत हासिल की है तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनावों में आये परिणामों के बाद डीजीपी अंजनी कुमार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्डी को बुके लेकर बधाई देने बावर्दी गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलंगाना के डीजीपी का वर्दी में बुके देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके बाद निर्वाचन आयोग ने डीजीपी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

लंदन से उच्च गुणवत्ता में सम्मानित होने वाली यूपी की भरोसेमंद

Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299

Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment