(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सड़क दुर्घटना में नमो नमो हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घायल हुए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर रेफर किया गया।
नमो नमो हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्र शनिवार की देर शाम हरीपुरा से जालौन आ रहे थे। जब वह अपनी मोपेड से हरीपुरा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही स्कूटी ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मोपेड सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोग उन्हें सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया।

Visit : www.tuliphitech.com





