Mp news : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले कांग्रेस नेता कमलनाथ दी जीत की बधाई,, मीडिया से कही यह बात

Mp news: Congress leader Kamal Nath met Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, congratulated him on his victory, said this to the media

MP news today। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि वह नेता विरोधी दल रहेंगे और प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वह करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है । विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद आज कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंच कर उनको जीत की बधाई दी । इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे तो वह भी मुझे बधाई देने आए थे । कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे परंतु प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वह करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज प्रदेश के सामने बेरोजगारी एक बहुत बड़ी चुनौती है इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी कई चुनौतियां हैं प्रदेश की आर्थिक गतिविधि बनी रहे इस पर जो हमारा योगदान हो सकता है हम जरूर देंगे।

Our Address : Kaiserbagh Lucknow ! Gomti nagar lucknow ! Bhootnath Indira Nagar Lucknow! Contact 9335088801,8317070299
Visit : www.tuliphitech.com

Leave a Comment