
Rajsthan news today।राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान होने के बाद आज उन्होंने राजभवन पहुंचकर राजपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
बता दे आपको राजस्थान में हुए विधायक दल की बैठक में जयपुर के सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। तो वहीं दो डिप्टी सीएम भी होंगे। मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान होने के बाद आज शाम भजनलाल शर्मा राज भवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात की।

इस अवसर पर उनके साथ में दोनों डिप्टी सीएम व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।






