ग्राम्य विकास विभाग में ही रहेंगे तेजतर्रार आईएएस अधिकारी सुखलाल भारती,,तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल

Flamboyant IAS officer Sukhlal Bharti will remain in the Rural Development Department, reshuffle in the duties of three IAS officers

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में मंगलवार की शाम को सूबे में तैनात तीन आईएएस अधिकारियों को लेकर एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। आज यूपी में तीन आईएएस अधिकारियों के तवादले किये गए हैं इनमें एक सप्ताह पूर्व हुए कुछ तवादलो में संशोधन भी किया गया है। संशोधन में एक सप्ताह पूर्व किया गया तेजतर्रार आईएएस अधिकारी व विशेष सचिव ग्राम्य विकास सुखलाल भारती का नाम भी शामिल है जिनका माध्यमिक शिक्षा विभाग में किया गया तवादला निरस्त करते हुए ग्राम्य विकास विभाग में जी रहने का निर्देश जारी किया गया है। आज जिन आईएएस अधिकारियों के तवादले हुये उनमें
IAS पुलकित खरे ACEO ग्रेटर नोएडा को प्रतीक्षारत किया गया.
IAS सुखलाल भारती स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा का तबादला निरस्त विशेष सचिव APC शाखा बने रहेंगे.
IAS सुनील कुमार सिंह विशेष सचिव आवास को ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया.

Leave a Comment