आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे मोहन यादव,, पीएम मोदी समेत इतने राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे समारोह में शामिल

Mohan Yadav will take oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh today, Chief Ministers of many states including PM Modi will attend the ceremony.

MP news today। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एमपी की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इसके गवाह बनेंगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे ।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शपथ लेंगे। भोपाल में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास का आज ऐतिहासिक दिन है । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को अस्वस्त करते हैं कि जिस प्रकार देश उन्नति कर रहा है उसी तरीके से मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर उन्नति करेगा । वह सभी लोगों को बिना रगद्वेश के मिलाकर के सुशासन के लिए काम करेंगे।

Leave a Comment