Hamirpur news today। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की रक्त रंजित लाश झाड़ियां के बीच मिली। मझगवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक बीते कल शाम से लापता था और आज उसकी लाश जंगल से बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
गोहानी गाँव का रहने वाला था मृतक
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के मझगवा थाना क्षेत्र के गोहानी का रहने वाला हरिश्चंद्र बीते कल शाम से लापता था। बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने पहले तो उसे अपने स्तर से तलाश किया मगर जब उन्हें सफलता नहीं मिली तब उन्होंने पुलिस की सूचना दी । पुलिस अभी युवक की खोजबीन करने में जुटी ही थी तभी उसे सूचना मिली कि गोहानी के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लाश को देखा तो उसकी सेनात हरिश्चंद्र के रूप में हुई उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करते हुए मौत की नींद सुलाया गया था।
सीओ राठ ने जारी किया बयान

इस घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज दिनांक 03.11.2026 को थाना मझगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी के जंगल में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना मझगवां पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान हरीश्चन्द्र पुत्र महीपत निवासी ग्राम गौहानी के रूप में हुई है, परिजनों के अनुसार जो दिनांक 02.11.2026 की शाम से लापता था। प्रथम दृष्टया मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट का निशान पाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।







