बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें,, सांसद पप्पू यादव ने दी थाने में तहरीर,, की ये मांग

Oplus_131072

Dhirendra shastri news । भगवान श्री कृष्णा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले धीरेंद्र शास्त्री की मुसीबतें बढ़ने वाली है। उनके द्वारा कहे गए शब्दों के खिलाफ आज बिहार से सांसद पप्पू यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पप्पू यादव ने पार्लियामेंट थाने में तहरीर देते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्णा पर काफी अभद्र टिप्पणी की थी । उन्होंने प्रभु श्री राम को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए भगवान श्री कृष्ण को कई जगह से टेढ़े-मेढ़े होने की बात कही थी। उनका जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने चारों तरफ से धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना करना शुरू कर दिया तब उनको यह एहसास हुआ कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी है बाद में उन्होंने अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए लोगों से माफी भी मांग ली थी । इसके बाद भी उनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज बिहार के सांसद पप्पू यादव ने पार्लियामेंट थाना पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तहरीर देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।