पूर्ति निरीक्षक ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण,,, दिए ये निर्देश

Supply inspector inspected the petrol pump, gave these instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । पेट्रोल पंप पर उपलब्ध जन सुविधाओं को परखने व पेट्रोल की डेंसिटी का परीक्षण करने के लिए पूर्ति निरीक्षक ने भगत रघुनंदन भाटिया फिलिंग स्टेशन कुठौंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
पेट्रोल पंप पर उपलब्ध जन सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने भगत रघुनंदन भाटिया फिलिंग स्टेशन कुठौंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की मात्रा की जांच की। पैट्रोल के डेन्सिटी (घनत्व) का परीक्षण किया। इसके बाद वहां पर उपलब्ध जन सुविधाओं को देखा। पेट्रोल पंप पर उपलब्ध जन सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप का स्टाक व बिक्री रजिस्टर भी देखा व पेट्रोल की बिक्री की कीमत भी उपभोक्ताओं से पूछी। पेट्रोल डलवाने आए उपभोक्ता रजनीश व महेंद्र से पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी पूछताछ की तो उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों का व्यवहार ठीक बताया। निरीक्षण के बाद पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया था। जन सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेजी गई है।

Leave a Comment