एसपी जालौन ने किया जालौन कोतवाली का निरीक्षण,, दिए ये निर्देश

SP Jalaun inspected Jalaun Kotwali, gave these instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद के एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का भी शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
एसपी डॉ. ईराज राजा ने बुधवार की रात कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कोतवाली में साफ सफाई व्यवस्था को देखा जिससे वह संतुष्ट दिखे। इसके उपरांत कार्यालय में अपराध रजिस्टर, ग्राम, महिला व बाल अपराध रजिस्टर देखे, इनमें दर्ज मामले व उसमें पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया। कोतवाली के लंबित 55 विवेचनाओं को लेकर कहा कि गुण दोष के आधार पर शीघ्र इनका निस्तारण करें। कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मैस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अपराध व अपराधियों को लेकर चर्चा की। अभी हाल ही में किए गए जिला बदर अपराधियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली सभी शिकायतों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निपटाया जाए। इस मौके पर सीओ राम सिंह, कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार, चौकी प्रभारी गोविंद सक्सेना, ओंकार सिंह, अमर सिंह, आदेश कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment