(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पहले दिन धूमधाम से नगर के विभिन्न मंदिरों से होकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत हुआ और फूलों की वर्षा की गई। डीजे व बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिमय होकर झूमे।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एकत्रित श्रद्धालुओं में महिलाओं ने विधि विधान से कलश में जल भरा और उन्होंने सिर पर कलश धारण कर यात्रा का शुभारंभ किया। महामंडलेश्वर परमानंद गिरीजी महाराज की अगुवाई व कथा व्यास पंडित ज्योतिर्मयानंद गिरिजी महाराज के निर्देशन में पारीक्षित महेंद्र सिंह उर्फ मनसुख दादी व उर्मिला सिंह आगे सिर पर भागवत पुराण लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा नगर के बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, नाना महाराज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सरस्वती माता मंदिर काली माता मंदिर से होकर कथा स्थ्ल पर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी साथ में चल रही थी। जिस मार्ग से होकर यात्रा निकल रही थी उन मार्गों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। बैंड-बाजे पर भज रहे गीतों पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कथा स्थल पर कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व के बारे में भक्तों को बताकर प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की।

इस मौके पर स्वामी दयानंद गिरीजी महाराज, राजा सिंह सेंगर, विद्यासागर मिश्र, पुनीत मित्तल, सोनू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, दीपू त्रिपाठी, शैलेंद्र गुप्ता, गोविंद दीक्षित, शिवराज सिंह निरंजन, राजेश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बालाजी गुर्जर, संजय बाथम, गुरु प्रकाश, शिवम शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रशांत अवस्थी, शिवम त्रिपाठी, नीटू विश्नोई, पंकज अग्रवाल, मनीष शिवहरे, रामेंद्र गुप्ता, निशा माहेश्वरी, राधा, विनीता, अनीता आदि मौजूद रहे।
–सुबह 7 बजे से होगा योगाभ्यास-
कथा स्थल स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी परमानन्द गिरीजी महाराज के नेतृत्व में प्रातः सात बजे से योगाभ्यास कराया जाएगा और आठ बजे से उनके श्रीमुख से प्रवचन किया जाएगा। अपरान्ह एक बजे से भगवताचार्य ज्योतिर्मयानंदजी महाराज के मुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।






