जाने माने सिंगर उदित नारायण ने किया डॉ मधुरिमा नायक त्रिपाठी को सम्मानित,,यह मिला पुरस्कार

Renowned singer Udit Narayan honored Dr. Madhurima Nayak Tripathi.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मुंबई में आयोजित मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड कार्यक्रम में पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने बेस्ट कॉस्मेटोलोजिस्ट ऑफ बुंदेलखंड के पुरुस्कार से डाक्टर मधुरिमा नायक त्रिपाठी को सम्मानित किया। डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी उरगांव निवासी सपा नेता दीपू त्रिपाठी की पुत्रबधू व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी की पत्नी हैं। वह डॉक्टर होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। वह कॉस्मेटोलॉजिस्ट होकर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट देती हैं। नगर में भी उनका क्लीनिक संचालित हो रहा है। उन्होंने कोरोना के समय भी लोगो की काफ़ी मदद की थी जिसकी बज़ह से उन्हें समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस बार उन्हें कॉस्मेटिोलोजिस्ट ऑफ बुंदेलखंड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने उन्हें मुंबई ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मधुरिमा नायक त्रिपाठी ने कहा कि उनका मानना है कि अच्छा इलाज सभी की पहुंच में होना चाहिए और उनका प्रयास रहता है कि वह पेशेंट को अपने अनुभव से बेस्ट दे सकें। हाल ही में शादी के बाद ससुराल पक्ष भी उनका भरपूर साथ दे रहा है। जिससे उनके लिए कार्य और आसान हो गया है।

Leave a Comment