डीएम जालौन ने किया आईसीटी लैब का उद्घाटन,, वितरित किए टैबलेट,, सम्बोधन में कही यह बात

DM Jalaun inaugurated ICT lab, distributed tablets, said this in his address

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । विद्यालयों में शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाएं। टैबलेट के माध्यम से शिक्षक स्वयं अपडेट रहें। यह बात लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र भिटारा में टेबलेट वितरण एवं आईसीटी लैब के उद्घाटन पर डीएम राजेश पांडेय ने कही।


लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र भिटारा में टैबलेट वितरण एवं आईसीटी लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश पांडे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्टि अतिथि सीडीओ भीमजी उपाध्याय, डायट प्राचार्य रविंद्र सिंह द्वितीय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि विद्यालयों को निपुण बनाना है। इसके लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। स्वयं अपडेट रहें और बदलती तकनीकों के बारे में बच्चों को भी जानकारी दें। इन टेबलेट के माध्यम से डिजिटल इंडिया और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर देने का आवाहन किया। डायट प्रचार्य रविंद्र सिंह द्वितीय द्वारा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आवाहन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आईसीटी लैब के उपयोग से छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं प्राप्त टैबलेट के द्वारा शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा व्यास ने टैबलेट को डिजिटल टूल्स की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के 106 विद्यालयों के 196 अध्यापकों को टैबलेट का वितरण किया गया। साथ ही डीएम ने आईटीसी लैब का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक खरे ने किया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, बीईओ सुश्री शैलजा व्यास, जिला समन्वयक विश्वनाथ दुबे, एआरपी टीम से अमित गुप्ता, शैलेंद्र निरंजन अतरछला, राजकुमार यादव लहचूरा, नरेंद्र पाल भदवां, गौरव कुमार, कुंज बिहारी, राजनारायण दीक्षित, अजय कुमार, परवीन अख्तर, सरोज गुप्ता, महेंद्र, किरन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment