लखनऊ जीआरपी की टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,, यात्रियों को किया जागरूक,,

Lucknow GRP team launched intensive checking campaign, made passengers aware,

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर आगामी महत्वपूर्ण पर्वों के दृष्टिगत यात्रियों श्रध्दालुओं की सुरक्षा को लेकर जीआरपी द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जीआरपी मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन चारबाग़ पर BDS व GRP RPF टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्लेटफार्म, ट्रेन, वेटिंग हॉल व अन्य स्थानो पर संघन चेकिंग की गई व यात्रियों को किया गया जागरूक।


लखनऊ जीआरपी मीडिया सेल के अनुसार अधीक्षक रेलवे, अनुभाग के निर्देशन में आगामी गणतंत्र दिवस, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का उद्घाटन, माघ मेला प्रयागराज सहित अन्य महत्त्वपूर्ण पर्वो के दृष्टिगत यात्रियों श्रध्दालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने हेतु आज पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विकास पाण्डे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चारबाग में प्रभारी निरीक्षक चारबाग संजय खरवार के साथ जीआरपी आरपीएफ की पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड टीम बम निरोधक दस्ता द्वारा रेलवे स्टेशन चारबाग़ में प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों के सामान की जांच के साथ उन्हें लावारिस वस्तु के बारे में भी जागरूक करके बताया कि कोई भी लावारिस वस्तु न छूए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा कंट्रोल रूम 112 पर दें। चेकिंग अभियान में प्रभारी चारबाग चौकी इंचार्ज व आरपीएफ के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment