जम्मू कश्मीर के बारामूला से एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारामूला में एक रिटायर्ड एसएसपी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह मस्जिद में अजान पढ़ रहे थे । सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के बारामूला में गेटमुल्ला शीरी में रिटायर्ड एसएसपी मोहम्मद शफी फजर की अजान पढ़ने के लिए मस्जिद में गए थे। बताया जा रहा है कि जिस समय मोहम्मद शफी अजान पढ़ रहे थे उसी समय आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी।जिसमें रिटायर्ड अधिकारी मोहम्मद शफी की मौत हो गई।

सुबह सुबह रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या की खबर के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस चौकन्नी हो गई और पुलिस ने अपना सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस रिटायर्ड एसएसपी के हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।





