(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन नगर में शॉर्ट सर्किट से गेस्ट हाउस में रखे गद्दों में आग लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग 30 हजार का सामान जलकर नष्ट हुआ।
नगर के औरैया रोड स्थित महेंद्र रिसॉर्ट में मुरली मनोहर निवासी रियाज राईन के यहां शुक्रवार की रात शादी का प्रोग्राम था। रात में शादी की रस्में चल रही थीं। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से गेस्ट हाउस के एक कमरे में आग लग गई। आग ने कमरों में रखे गद्दों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आग से कमरे में लगे शीशे भी टूट गए। वहां मौजूद लोगों ने आग लगने की जानकारी कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल समेत दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने लगभग आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गेस्ट हाउस में रखा 30 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
दर्शनार्थियों ने की मंदिर के बगल की गली में पेशाबघर बनवाने की मांग
जालौन। लालजी दास महंत मंदिर के बगल की गली में पेशाबघर बनवाने की मांग दर्शनार्थियों ने पालिका अध्यक्ष से की है।
नगर के भगवती मिश्रा, डॉ. अरविंद, ललित, त्रिलोकीनाथ आदि ने बताया कि नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर में लालजी दास महंत मन्दिर व सन्तोषी माता मंदिर स्थित है। इन दोनों मंदिरों के बीच से होकर एक रास्ता पक्का तालाब और द्वारिकाधीश मंदिर व बड़ी माता मंदिर के लिए निकली है। इस रास्ते से होकर भक्तगण प्रतिदिन इन मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इसी रास्ते के शुरू में ही मंदिर के पास कुछ लोग लघुशंका आदि के लिए आते हैं। यहां कोई पेशाबघर न होने से लोग खुले में ही लघुशंका करते हैं। जिाससे रास्ते में गंदगी और बदबू के चलते भक्तों का निकलना मुश्किल होता है। उन्हें गली से होकर निकलने में दिक्कत होती है। दर्शनार्थियों व तालाब पर घूमने जाने वालों ने पालिकाध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि भक्तों की समस्याओं को देखते हुए इस स्थान पर पेशाबघर बनवाया जाए ताकि लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।





