
Lucknow news today : विधुत उपभोक्ताओं के हित के लिए बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना को सोलह दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने दी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मुस्त समाधान योजना को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा 16 दिन के लिए बढ़ाया गया अब उपभोक्ता 16 जनवरी तक ओटीएस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
यूपी में बिजली बिल बकायेदारों के लिए बड़ी खबर,,16 दिन बढ़ाई गई ओटीएस योजना
Like & subscribe & share
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ओटीएस योजना 8 नवंबर से शुरुआत की थी जिसको 31 दिसंबर तक आखिरी तिथि थी लेकिन अभी किसानों की गन्ने की खेती का समय चल रहा है और बहुत से जनप्रतिनिधियों का यह फीडबैक आया कि इसको बढ़ाना चाहिए उस दृष्टि से देखते हुए 16 दिन इस ओटीएस स्कीम को बढ़ाया गया है। उर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अभी तक जो 31 दिसंबर तक 47 लाख से ऊपर लोगों ने इसका लाभ लिया 5150 करोड़ रूपया राजस्व प्राप्त हुआ है 1731 करोड़ रूपया उपभोक्ताओं को छूट मिली है लाखों किसानों ने इसका लाभ लिया है अपराधिक मामले वाले लोगों ने भी इसका फायदा लिया है 16 दिन इस योजना को और बढ़ाया गया है।






