(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गो के चेहरे पर खुशी झलकी।
क्षेत्रीय ग्राम सिकरीराजा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की उपस्थिति में गांव के निर्धन व बेसहारा बुजुर्गों को कंबल वितरण किए गए। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजसेवा का संकल्प अच्छी बात है। यह कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणाप्रद होता है। इसलिए लोगों को बढ़ चढ़कर समााज हित के कार्यों में आगे आना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि समाजहित के कार्यों को लोग याद करते हैं। समाजसेवा यदि लक्ष्य बनाकर की जाए तो निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है।
ग्राम प्रधान आलोक वर्मा ने पुष्प भेंट कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गांव के गरीब, मजदूर, आसहाय, वृद्ध, दिव्यांग व्यक्तियों को 100 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनोज बादल ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, कैलाश बाबू वर्मा देवरी, उपेंद्र सिंह गुर्जर अरविंद व्यास, बृजकिशोर शर्मा, बब्लू वर्मा, ग्राम प्रधान आलोक वर्मा, मोहित कुमार, उत्तम वर्मा धनौरा, क्रांति शर्मा, दीपेंद्र सेंगर, मनीष कुमार, जितेंद्र गुर्जर, संजीव तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।