22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था,, एडीजी ने दी विस्तार से जानकारी

Security arrangements will be tight regarding the Pran Pratistha ceremony to be held on January 22, ADG gave detailed information.

Lucknow news today ।भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां बड़े भव्य तरीके से चल रही है । तो वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस रखी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी ना रह जाए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद को लेकर लखनऊ जॉन के एडीजी पियूष मोरडिया ने आज मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
एडीजी जॉन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है जिसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था बृहद स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करते हैं ताकि जहां भी व्यवस्था की जरूरत हो वहां कर सके और कहीं कोई संशोधन करना हो वहां संशोधन किया जा सके। एडीजी ने मीडिया को बताया कि टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस कैमरे लगाए गए हैं जिनको मॉनिटर किया जा रहा है ड्रोन और टीथल और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है प्रत्येक व्यक्ति जो जनपद में प्रवेश कर रहा है उनका सत्यापन किया जा रहा है मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है होटल में कक्ष आवंटित कराने वालों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। एडीजी श्री मोर्डिया ने बताया कि हमारी अधिसूचना इकाई अपना काम कर रही है इस प्रकार से जो नए लोग शहर में प्रवेश करते हैं उनके बारे में सही तरह से वेरीफाई किया जा रहा है। ट्रैफिक को लेकर उन्होंने कहा कि यातायात बड़ी चुनौती है इसको लेकर काफी संख्या में लोग जनपद में आएंगे ट्रैफिक का निश्चित प्लान बनाया गया है विभिन्न पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जहां पर छोटे और बड़े वाहनों को अलग-अलग पार्क किया जाएगा और जो लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं वह पूर्व निर्धारित मार्गो से ही दर्शन के लिए ले जाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यातायात की व्यवस्था न सिर्फ 22 तारीख के लिए है बल्कि है आगे भी जारी रहेगी । एडीजी ने आम व खास लोगों से अपील की की 20 , 21 और 22 जनवरी को अयोध्या में दर्शन बंद है सिर्फ वही लोग अयोध्या में कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे जिनको आमंत्रित किया गया है सीमित संख्या में लोग एक बार में दर्शन कर सकते हैं और जिन लोगों को दर्शन के लिए आना है वह 23 तारीख के बाद आए और भगवान राम लला के दर्शन करें यह हमारे लिए भी सुविधाजनक तरीके से दर्शन कराने में अच्छा रहेगा है।

Leave a Comment