घने कोहरे की बजह खड़े ट्रक में घुसी कार,, एक की मौत

Car rammed into parked truck due to dense fog, one dead

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । तेज रफ्तार कार ने कुकरगांव के पास खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हुई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी दिलाबर खां (30) पुत्र मोहम्मद शाकिर अपने साथी आकाश निवासी कुसमरा, नफीस खान उर्फ काजू निवासी मोहल्ला रापटगंज, सतीश कुमार रामपुरा के साथ सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कार से उरई की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुकरगांव के पास पहुंची तो घने कोहरे में कार चालक दिलाबर आगे खड़े ट्रक को नहीं देख सका और उनकी कार पीछे से ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सतीश कुमार को मामूली चोटें आईं। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। जहां दिलाबर खान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिक्ल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जबकि नफीस व आकाश का वहीं इलाज चल रहा है। उधर, झांसी ले जाते समय रास्ते में ही दिलाबर की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि दिलाबर पांच बहिनों में इकलौता भाई था। सभी बहिनों की शादी हो चुकी है। दिलाबर के पिता व मां दोनों महाराष्ट्र में रहकर काम धंधा करते हैं। पुत्र की मौत की सूचना उनके पिता को दे दी गई।

Leave a Comment