(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । एसडीएम ने तहसील क्षेत्र की सहाव व बस्तेपुर की गोशाला का निरीक्षण कर प्रधान व सचिव को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम सुशील कुमार मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव स्थित गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गोशाला में साफ सफाई व्यवस्था को देखा और नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। पानी की व्यवस्था तो ठीक मिली। कहा कि चरही के पानी को सुबह और शाम दोनों समय खाली कर ताजा पानी भरा जाए। इसके अलावा गोशाला में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगे हुए मिले। जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। गोशाला में भूसा व भी पर्याप्त इंतजाम मिला। कहा कि पशुओं को भूसा के अलावा नियमित हरा चारा भी खिलाया जाए। गांव में यदि कोई निराश्रित गोवंश मिले तो उसे भी गोशाला में पहुंचाया जाए। गोशाला में पशुओं को सर्दी से बचाव के लिए गुढ़ और अजवाइन भी खिलाई जाए। ठंड को देखते हुए गोशाला में अलाव की व्यवस्था करें। इसके बाद वह बस्तेपुर स्थित गोशाला भी पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। कहा कि ठंड में गोशाला में पशुओं का नियमित चेकअप कराएं। यदि कोई पशु बीमार हो तो तत्काल उसका उपचार कराएं। किसी भी तरह की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





