(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा खेलो भारत के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और कन्हैयालाल मैमोरियल विद्यालय के बच्चों के बीच हुए मैच में कन्हैयालाल की टीम ने जीत हासिल की।
खेलो भारत के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की टीम और कन्हैयालाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। क्रिकेट मैच का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर व पूर्व सभासद सोनू चौहान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच का शुभारंभ हुआ। जिसमें विवेकानंद टीम ने टॉस टीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में विवेकानंद टीम ने 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कन्हैयालाल की टीम ने 5.4 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कन्हैयालाल टीम से भोलू ने आतिशी पारी खेली और दर्शकों को खुश कर दिया। भोलू ने 45 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर अनूप दीक्षित, प्रांत सहसंयोजक व सोशल मीडिया सत्यम याज्ञिक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य, नगर सहमंत्री गोपालजी बाथम, अमन पटेल, शांतनु गुर्जर, जयेश उदैनिया आदि मौजूद रहे।





