जालौन में अनियंत्रित होकर पलटा मूंगफली का ट्रक

Peanut truck overturned out of control in Jalaun

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । चिरगांव से मूंगफली लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा। हादसे में चालक बाल बाल बचा।
गुरसराय निवासी ट्रक चालक नफीस चिरगांव से ट्रक में मूंगफली लादकर जालौन की ओर आ रहा था। चालक ने बताया कि कि जैसे ही वह ट्रक लेकर उरई मार्ग पर सातमील से आगे पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से उसके ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक को टक्कर होने से बचाने के लिए जब उसने ट्रक को मोड़ा तो ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। हादसे में वह किसी तरह बच गया। लेकिन ट्रक में नुकसान हुआ है।

Leave a Comment