युवती के साथ छेड़खानी व विरोध पर जान से मारने की दी धमकी का आरोप,,

Accused of molesting the girl and threatening to kill her if she protested.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । युवती के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कैलिया थाना क्षेत्र निवासी एक भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उरई कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसकी बहन का नंबर किसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी योगेश को मिल गया। वह पहले तो बहन को फोन करके परेशान करता था। अब वह उरई जाकर बहन को परेशान करने लगा है, उसे देखकर भद्दे कमेंट करता है। भाई का आरोप है कि कई बार बहन ने उसको परेशान करने से मना किया लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। बीती 18 जनवरी को जब उसकी बहन रास्ते में जा रही थी तो योगेश रास्ते में मिल गया और उसे परेशान करने लगा। जब बहन ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने लगाया देवर पर शराब के नशे में गाली गलौज का आरोप

जालौन। शराब के नशे में देवर गाली, गलौज कर झगड़ा करता है। इतना ही नहीं झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देता है। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी महिला गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका देवर आए दिन उसे परेशान करता रहता है। घर पर शराब के नशे में गाली, गलौज करता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेनिक वह झगड़े पर आमादा हो जाता है। इतना ही नहीं अगर उसको चले जाने के लिए कहता है तो वह खुदकुशी कर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगता है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment