आम रास्ते पर बांधे जा रहे जानवर,ग्रामीणों ने लगाई ये गुहार

Animals are being tied on the common road, villagers made this request

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । आम रास्ते पर जानवर बांधने से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। मना करने पर गाली, गलौज कर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी निवासी सत्यम ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले में आम रास्ता निकला है। आम रास्ते पर मोहल्ले के ही कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को बांध देते हैं। आम रास्ते पर बंधे पालतू पशु वहां से निकलने वाले लोगों के लिए न सिर्फ परेशानी का सबब बने हुए हैं बल्कि वह रास्ते पर ही गंदगी भी करते हैं। जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। यदि कोई कार आदि आ जाती तो और दिक्कत होती है। जब उनको आम रास्ते पर पशु बांधने से मना किया जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीण ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला से मारपीट का आरोप, यह बताई बजह

जालौन। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने मिलकर महिला के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके घर के सामने बाइक खड़ी कर देते हैं। जिससे निकलने में दिक्कत होती है। वह उन लोगों को बाइक खड़ी करने से मना करती है। इसी बात को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। जिसके चलते गौरव भवानीराम, सुनील, नीरज, कुलदीप उसके यहां आ गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment