निराश्रित पशुओं को समस्याओं से बचाने के लिए लोगो ने की ये मांग,,,ताकि तत्काल मिल सके मदद

People made this demand to save destitute animals from problems, so that they can get immediate help.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों के चारे पानी का इंतजाम करने और कोई समस्या होने पर पशु अस्पताल के डॉक्टर का नंबर सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाने की मांग करते हुए नगर के लोगों ने डीएम को मांगपत्र भेजा है।
नगर के विनोद कुमार, अशफाक, विनय कुमार, विपुल, वैभव आदि ने डीएम राजेश पांडेय को मांग पत्र भेजकर लिखा कि नगर में निराश्रित गोवंश विचरण करते रहते हैं। यह निराश्रित गोवंश खाने के चक्कर में नगर में जहां तहां देखने को मिल जाते हैं। इन गोवंशों को यदि खाने के लिए कुछ नहीं मिलता है तो वह कूड़ा कचरा आदि खा लेते हैं। जिससे वह बीमार पड़ जाते हैं। इन निराश्रित गोवंशों के इलाज की उचित व्यवस्था नहीं हो पाती है। यदि कोई बीमार जानवर की सूचना भी देना चाहे तो डॉक्टर का नंबर न होने से दिक्कत होती है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि नगर में घूमने वाले निराश्रित गोवंशों के लिए चारे पानी का नियमित इंतजाम कराया जाए अथवा उन्हें गोशाला में संरक्षित किया जाए। ताकि वहां उनके चारे पानी की व्यवस्था हो सके। इसके अलावा यदि कोई जानवर बीमार पड़ता है तो पशु अस्पताल के डॉक्टर का नंबर सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाया जाए ताकि इसकी सूचना तत्काल डॉक्टर को दी जा सके और निराश्रित जानवरों की जान बच सके।

Leave a Comment