नमामि गंगे योजना के तहत दो वर्ष पूर्व बिछा दी पाइप लाइन, कुछ ही घरों में शुरू हुई पानी की सप्लाई,लोगों ने की ये मांग

Under Namami Gange scheme, pipeline was laid two years ago, water supply started in few houses, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नमामि गंगे योजना के अंतर्गत लगभग दो वर्ष पूर्व गांव में पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। लेकिन अभी तक कुछ ही घरों में पानी की सप्लाई शुरू हुई है। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी सियाराम, मानवेंद्र, महताब, आशुतोष, कृष्ण कुमार, कन्हैयालाल, रामबाबू प्रजापति, झुन्नीलाल आदि ने एसडीएम सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। लगभग दो वर्ष पूर्व पूरे गांव में पानी की पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों में नल को स्वच्छ पानी आने लगेगा। लेकिन दो वर्ष में गांव के कुछ ही घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। लगभग 70 फीसदी घरों में कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाबत वह पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। शीघ्र ही गर्मी का भी मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में गांव में पेयजल की किल्लत होगी। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने से पूर्व ही गांव में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत शेष घरों में पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाए। ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए किल्लत का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment