(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन के शेखपुरा में आयोजित जागरूकता शिविर में महिलाओं को स्वच्छता और साफ, सफाई के साथ गंदगी के कारण होने वाले रोगों की जानकारी दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने जागरूकता शिविर में कहा कि गंदगी रोगों की जननी है। गंदगी को छोड़कर कर सफाई को अपनाना आवश्यक है। गंदगी में पनपते बैक्टीरिया, वायरस व फफूंदी डायरिया, वायरल बुखार, पेट का संक्रमण अथवा पीलिया आदि का सबब बन सकते है। साफ-सफाई न रखना बीमारियों को आमंत्रित करने जैसा ही है। गंदगी के कारण वातावरण तो प्रदूषित होता ही है, सेहत भी खराब होती है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता को अपनाने की सलाह दी।

रेकिट इंडिया कार्यक्रम प्रमुख अमिताभ सिंह ने कहा कि गंदगी पेट में पहुंचने से छोटी और बड़ी आंतें मल में सॉल्ट (खास तौर पर सोडियम क्लोराइड) और पानी का स्राव करती हैं। कुछ विषाक्त पदार्थ हैजा, डायरिया आदि का कारण बन सकते हैं। इसके उपचार के तौर पर ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। डायरिया में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, उसे पूरा करते रहें। केला व दही का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही अदरक भी इसमें लाभकारी साबित होती है। ब्लाक समन्वयक रूद्रप्रताप सिंह ने महिलाओं को स्वच्छता के लाभ बताए और स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया और हाथ धोने का सही तरीका सिखाया गया।




