जालौन के इस गांव में ग्रामीणों ने की नया पंचायत भवन बनवाने की मांग,,,

Villagers demanded construction of a new Panchayat building in this village of Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कुठौंदा बुर्जुग में लगभग 13 वर्ष पूर्व बनाया गया पंचायत भवन बनने के बाद कुछ ही वर्षों में जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिससे पंचायत के कार्य संपन्न होने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जीर्णशीर्ण पड़े पंचायत भवन के स्थान पर नया पंचायत भवन बनवाने की मांग की है।
कुठौंदा बुर्जुग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में बर्ष 2009-10 में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन बनने के बाद पांच वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहंुच गया। बनने के समय ही उक्त पंचायत भवन के मानक के अनुसार न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। लेकिन तब शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जीर्ण शीर्ण होने के बाद शिकायत की गई तो उसकी जांच तकनीकी समिति से कराई गई थी। जिसके बाद से इस जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन को उपयोग में लाना बंद कर दिया गया। ग्राम पंचायत के पास पंचायत भवन न होने से ग्राम पंचायत के कार्य संपन्न होने में दिक्कत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 460 पंचायत भवन के लिए आरक्षित है इसके बाद भी वहां पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। यदि पंचायत भवन का निर्माण करा दिया जाता है तो ग्राम पंचायत की बैठने नए भवन में हो सकती है। ग्रामीण भी अपने कार्य पंचायत भवन पर पहुंचकर संपन्न करा सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जीर्ण शीर्ण पड़े पंचायत भवन के स्थान पर नया पंचायत भवन निर्माण कराने की मांग की है।

Leave a Comment