(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर के एसबीडीएम इंटर कॉलेज में बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए छात्रों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए एसबीडीएम इंटर कॉलेज में विद्यालय में पढ़ रहे छह वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अल्बेंडाजोल खिलाई गई। प्रधानाचार्य जावेद अहमद ने बताया कि बच्चों के पेट में अक्सर कृमि हो जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए बच्चों को यह दवा खिलाना आवश्यक है। क्योंकि बच्चों के पेट में कृमि रहने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। बच्चों की बृद्धि पर भी असर पड़ता है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है कि वह स्वस्थ रहें। इस दौरान इंटर कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 350 छात्र, छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस मौके पर आशीष बाथम, साधना सेंगर, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद अर्श, कपिल आदि मौजूद रहे।






