(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को सौंपा गया।
एसडीएम सुशील कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी विवादों को लेकर मात्र चार फरियादी ही पहुंचे। चारों शिकायतों में में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को संबंधित लेखपालों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश देकर कहा कि मौके पर जाकर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई न की जाए। यदि कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, एसआई गोविंद सक्सेना, ओंकार सिंह, रमेशचंद्र, केपी यादव आदि मौजूद रहे।






