पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गुड्डी ने पुलिस को बताया उनके पति रामअवतार अक्सर घर में विवाद करते हैं। कई बार समझाने के बाद भी उनमें सुधार नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि रविवार की सुबह उसके साथ गाली, गलौज कर रहे थे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। बच्चे तक बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
पांच दिन से लापता है जालौन क्षेत्र से युवती, माँ ने लगाई पुलिस से गुहार
जालौन। पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए गई युवती की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीडित मां ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी लक्ष्मी बीत छह अक्टूबर की रात बिना बताए घर से निकल गई थी। सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली तो उसकी तलरश शुरू की गई। सभी नाते, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका को लेकर मां ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




