जालौन में निर्माणाधीन बिजली घर ,ठेकेदार की मनमानी से बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधा, यह बताई गई वजह

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today।  जालौनं विकासखंड के ग्राम लौना में निर्माणाधीन बिजलीघर के ठेकेदार की मनमानी से स्कूली बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय लौना के मुख्य रास्ते पर प्रतिदिन कई ट्रक डस्ट डालकर ऊंचा टीला बना दिया जाता है, जिससे विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
ग्राम पंचायत लौना में बिजली विभाग द्वारा बिजली घर का निर्माण कराया जा रहा है। बिजलीघर के निर्माण के लिए बालू और डस्ट का ढेर लगा रहता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय जाने वाले रास्ते में सड़क पर डस्ट का ढेर लगने से बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों के मिड डे मील और सब्जी, फल और अन्य सामान के भारी झोले लेकर जाने में और भी परेशानी होती है। ठेकेदार से शिकायत करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है और रोजाना वहीं डस्ट डंप कर रहा है। प्रधानाध्यापक ने एसडीएम से मांग की है कि बच्चों के हित को देखते हुए विद्यालय के रास्ते से डस्ट के टीले को तत्काल हटवाया जाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके।