जालौन में भाजपाइयों ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस,,

BJP workers celebrated the sacrifice day of Pandit Deendayal Upadhyay in Jalaun.

(रिपोर्ट ; बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। बलिदान दिवस के मौके पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके योगदान को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बतायी।
भारतीय जन संघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने उन्हें याद किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कोंच चौराहे पर स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की नींव रखने के साथ उसे शिखर तक पहुंचाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता और सामाजिक चितक भी रहे। अन्य बूथों पर पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। भाजपाइयों ने उनके बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर मनाया। इस मौके पर सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, कुंवर सिंह यादव, शिवराम जाटव, हिमांशु त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, अनिल याज्ञिक, सरला दोहरे आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment