(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिला कार्यकारिणी में 35 शिक्षकों को स्थान मिला है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह गुर्जर व जिला मंत्री रामहेत सिंह ने संयुक्त रूप से शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें ठाकुरदास निरंजन को कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह यादव को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और छह सहमंत्री के अलावा 21 कार्यकारिणी सदस्यों को स्थान मिला है। संघर्ष समिति में मिथलेश त्रिवेदी को संयोजक, व रामजी गुर्जर को सहसंयोजक बनाया गया। संरक्षक समिति में डॉ. प्रवीण पांडेय और सीताराम प्रजापति सहसंयोजक बनाए गए। इसके अलावा जिले में तहसील स्तर पर भी तहसील अध्यक्ष, तहसील उपाध्यक्ष, मंत्री और एक एक सहमंत्री बनाया गया है।






