समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची,,घोसी से राजीव राय बने प्रत्याशी

Samajwadi Party released another list of candidates, Rajiv Rai became the candidate from Ghosi.

Lucknow news today । देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। आज जारी की गई सूची में संभल से समेत कई अन्य क्षेत्रों में प्रत्याशियोँ के नामों का एलान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने उन उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है जो लोकसभा चुनाव में फतह हासिल कर सके । इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आज अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है । जारी की गई लिस्ट के अनुसार संभल से जियाउर्रहमान वर्क बागपत से मनोज चौधरी गौतम बुद्ध नगर से राहुल अवाना पीलीभीत से भगवत शरण गंगवार घोसी से राजीव राय मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जारी की गई लिस्ट

Leave a Comment